19 मई 2021

फेसबुकिया दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर यह किया हाल

झांसी। झांसी की रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने युवती को अपेन प्रेमजाल में फंसाकर पहले दुष्कर्म किया, फिर अपने भाई से भी लड़की को हमबिस्तर होने के लिए मजबूर कर दिया। क्योंकि युवती के प्रेमी के पास लड़का का अश्लील वीडियो और फोटो थे। जब लगातार दुष्कर्म से युवती गर्भवती हो गई तो उसने युवक को बताया। युवक ने अपनी मां के जरिए शादी का वादा करके गर्भपात करा दिया, जब परिवार शादी से मुकर गया तो युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_8.html

                        प्रतीकात्मक चित्र

 

यह मामला झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की को दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक लड़के से हो गई थी। लड़के ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। अपने भाई के साथ भी हमबिस्तर कराया। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती मऊरानीपुर के रहने वाले एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 

 प्रेमी से शादी करने घर से भागी युवती, वह नहीं आया तो दो दिन भिखारियों के बीच रही

युवक झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। यह युवक एक दिन उसे मिला और शादी करने की इच्छा बताई लड़की उसकी बातों में आ गई। एक दिन लड़का उसे अपने कमरे पर ले गया, जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, एक दिन युवक ने अपने भाई को उक्त वीडियो दे दिया और भाई ने भी युवती को डरा कर दुष्कर्म कराया।

नर्स को शादी की बात पक्की करने के बहाने प्रेमी ने होटल में बुलाकर, ऐसा किया काम

युवती के अनुसार इसी बीच वह गर्भवती हो गई जब उसने युवक को यह बात बताई तो युवक ने उसे अपनी मां से मिलवा दिया, आरोप है कि लड़के के मां ने उसे विश्वास में ले किया कि अक्षय तृतीया को उसका विवाह करा देंगी, लेकिन उससे पहले उसे गर्भपात करना होगा। मजबूर होकर वह गर्भपात के लिए राजी हो गई। अब उसने जब शादी के लिए कहा तो मां भी पलट गई और भला बुरा कहकर भगा दिया। परेशान युवती ने अब न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

लिव इन रिलेशनशिप टूटने से नाराज युवक ने पूर्व प्रेमिका को बदनाम करने उठाया यह कदम

कोई टिप्पणी नहीं: