08 मई 2021

रिश्तों का कत्ल: नाबालिग बेटी से ​पिता ने किया दुष्कर्म, करवाचौथ का व्रत रखने बना रहा था दबाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल को झकझोरने वाली खबर आई है। यहां एक एक नाबालिग महिला रेसलर ने अपने पिता दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रेसलर का आरोप है कि उसके पिता उसके साथ  दो साल से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करते है। आरोप है कि पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया गया। अब उसे ननिहाल जाने पर हत्या की धमकी दे रहे थे।​ पिता से परेशान नाबालिग रेसलर ने  पुसिल से शिकायत की। शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफतार कर लिया है।  

https://rishtehainanmol.blogspot.com/2021/05/blog-post_24.html?view=sidebar

 प्रतीकात्मक चित्र


 रिश्तों का कत्लः संपत्ति के विवाद में पुत्रों ने पिता की हत्या करके मां को बनाया विधवा 


बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय महिला रेसलर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रदेश स्तर पर पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर रिवाल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

प्रेमी से शादी करने घर से भागी युवती, वह नहीं आया तो दो दिन भिखारियों के बीच रही 

 नाबालिग के अनुसार उसके पिता उस पर करवाचौथ व्रत रखने का दबाव बनाते थे। मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके चलते पीड़िता अपने भाई, मां और बहन को लेकर ननिहाल चली गई। आरोप है कि अब आरोपी पिता द्वारा वहां पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

बेदर्द प्रेमी: प्रेमिका को सुलाई मौत की नींद, दरिंदे को मासूम पर भी नहीं आई दया 

इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। प्रकरण गंभीर है इसमें गहन विवेचना कराकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

शिक्षिका ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, प्यार के जाल में फंसाकर जान देने को किया मजबूर 

कोई टिप्पणी नहीं: