15 अप्रैल 2021

वीरान हुई जिंदगी में बहार लाने विधवा ने किया प्यार, प्रेमी निकला दगाबाज

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक प्यार में धोखे की कहानी सामाने आई है। यहां एक महिला की जिंदगी एक बार वीरान हो गई थी। इसके बाद उसने फिर खुशियों भरे जीवन जीने के लिए एक युवक के प्यार में पागल  हो गई, लेकिन वह प्रेमी केवल उसके अरमानों से खेल रहा था। 

दगाबाज प्रेमी ने युवती से केवल प्रेम का नाटक किया जब वह गर्भवती हो गई तो उसने धोखे से उसका गर्भपात कर दिया। इस तरह महिला के जीवन में दोबारा खुशी आने से पहले ही रूठ गई। गर्भपात के बाद महिला बुरी तरह से टूट गई। दुखी महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखे से गर्भपात कराने का पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया। 

The lover committed the rape by marrying her again in the temple, after which she gave a bench for 2 lakhs
प्रतीकात्मक चित्र

महिला के आरोप के मुताबिक आरोपित ने झूठे प्रेम के बाद धोखे से उससे शादी रचाई थी। वह केवल अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करना चाहता था, जब वह गर्भवती हो गई तो धोखे से उसका गर्भापात कर दिया। महिला ने  यह भी आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने उस पर अपने साथियों से भी संबंध  बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने जब विरोध जताया तो उसको जमकर पीटा गया।

महिला का आरोप है कि आरोपित डालीगंज निवासी असद रईस ने महिला से वर्ष 2018 में निकाह किया था। बताया कि उसने एक महिला व पुरुष को अपने माता पिता के रूप में मिलवाया। कुछ समय बाद पता चला कि दोनों उसके माता पिता नहीं थे।आरोपित ने महिला को ठाकुरगंज में किराए के कमरे में रखा था।

पीड़िता को जब पता चला कि आरोपित ने फर्जी माता पिता को सामने खड़ा कर निकाह किया है तो उसने आवाज उठाई जिसके बाद उसको जमकर पीटा गया। महिला के मुताबिक असद रईस ने व्यापार में नुकसान होने की बात कही और उस पर कुछ लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

पति की बात न मानने से जब पीड़िता ने इंकार कर दिया तो वह तीन तलाक की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने असद रईस के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस अब  मामले की छानबीन में जुट गई है।वहीं महिला एक बार फिर नीयत के हाथों धोखा खाने से बुरी तरह से टूटी हुई है। 


कोई टिप्पणी नहीं: