17 मार्च 2021

 मेरठ। पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन  आज की भागदौर की जिंदगी में लोग अनमोल रिश्ते को नहीं संभाल पा रहे है। पति -पत्नी को तो पत्नी को धोखा देने से पीछे नहीं हट रही है। 

कुछ  ऐसा ही मंगलवार को मेरठ में देखने को मिला। यहां एक युवक को प्रेमिका को घुमाने के लिए शॉपिंग माह आया था। युवक को नहीं पता था कि आज उसकी शामत आने वाली है। 

मॉल में घुमने के दौरान ही युवक की पत्नी वहां पहुंच गई, पति को दूसरी औरत के साथ महिला ने आपा खोते हुए पहले पति से कहासुनी की फिर उसकी जमकर धुनाई करने लगी। 

पति -पत्नी और वो के बीच हो रही मारपीट का लोग वीडियो बनाने लगे। लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामा बढने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले आई। दंपती ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।



जानकारी के अनुसार युवक मुजफ्फरनगर का निवासी है और मेरठ में निजी अस्पताल चलाता है। युवक की  पत्नी नंदिनी ने पति को एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। पूछने पर पता चला कि महिला कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। 

महिला ने बताया कि उसका पति दो महीने से उसे छोड़कर किसी और महिला के संपर्क में है। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंच गई और उन्हें थाने ले आई। महिला ने बताया कि निकाह के बाद उसका पति जैदी सोसाइटी में किराए के मकान में रहने लगा। करीब डेढ़ महीने पहले वह उसे कांशीराम कॉलोनी छोड़ आया।

 बाद में उसे पता चला कि उसका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में है। वह युवतियों को फंसाता है और फिर छोड़ देता है। वहीं, युवक ने कहा कि महिला ने उसे ही गुमराह किया है। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन इस बात को छिपाया गया। इसलिए उससे तलाक का मामला चल रहा है। वह उसे फंसाना चाहती है। 

इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रिश्तों के साथ खिलवाड इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग रिश्तों के महत्व को भूलकर अपनी श्रणिक इच्छा पूरी करने में जुटे हुए है। इसलिए रिश्तों में टकराव से रिश्ता बिखर रहा है। जरूरत है हमें रिश्तों को सहेज कर रखने की।

कोई टिप्पणी नहीं: